Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: मुख्यमंत्री के संभावित बांका दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

Author Image
Written by
Kumar Chandan

डीएम-एसपी ने बौंसी में कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा, 10 हजार लोगों की बैठने की तैयारी

बौंसी/बांका। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 11 अक्टूबर को बांका आगमन की संभावित सूचना को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को डीएम अंशुल अग्रवाल एवं एसपी अमितेश कुमार ने बौंसी के श्यामबाजार स्थित मरचून जंगल के समीप प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभा स्थल, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और आवागमन से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम में हंसडीहा-बौंसी-खड़हारा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किए जाने की संभावना है। लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख मांग रही इस सड़क परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्सुकता है।

Advertisement Box

बारिश से निपटने की भी तैयारी

संभावित बारिश को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर करीब 100 मीटर लंबा वाटरप्रूफ हैंगर तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। हैंगर में लगभग 10 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था किए जाने की तैयारी है। डीएम ने कार्यक्रम स्थल के आसपास झाड़ियों और जंगल की सफाई कराने के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी स्थल का निरीक्षण किया गया। वीआईपी एवं छोटे वाहनों के लिए आयोजन स्थल के दूसरी ओर स्थान चिह्नित किया गया है, जबकि बड़ी गाड़ियों के लिए अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने तथा झारखंड मार्ग के समीप पार्किंग व्यवस्था की योजना बनाई गई है।

सुरक्षा व्यवस्था पर एसपी की नजर

एसपी अमितेश कुमार ने कार्यक्रम स्थल के साथ आसपास के क्षेत्रों और संपर्क मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भलजोर चेकपोस्ट से कार्यक्रम स्थल तक की दूरी, प्रवेश एवं निकास मार्ग, वाहनों के आवागमन और संवेदनशील स्थानों की जानकारी ली।
एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, वाहनों के सुचारु संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने की तैयारी की जा रही है।

भागलपुर-दुमका सड़क परियोजना पर भी नजर

निरीक्षण के दौरान भागलपुर-दुमका राष्ट्रीय राजमार्ग-133ई परियोजना को लेकर भी चर्चा हुई। करीब 67 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना पर लगभग 1720 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में भागलपुर से खड़हरा और दूसरे चरण में खड़हरा से भलजोर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। मुख्य अभियंता संजय कुमार भारती के अनुसार, पहले चरण के लिए करीब 857 करोड़ रुपये और दूसरे चरण के लिए करीब 863 करोड़ रुपये की लागत प्रस्तावित है। परियोजना की टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई जा रही है। सड़क बनने से भागलपुर-दुमका मार्ग पर आवागमन आसान होने के साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान डीडीसी उपेंद्र सिंह, एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा, इंस्पेक्टर मनीष कुमार, बीडीओ हर्ष पराशर, सीओ अलका आर्या, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, भवन निर्माण विभाग के अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने पर जोर दिया।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

मंगलवार, 06 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp