*तेमथा करारी पंचायत के भगवान घाट की घटना, आपदा मित्रों की तत्परता से टली अनहोनी*
खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के तेमथा करारी पंचायत अंतर्गत भगवान घाट स्थित गंगा की उपधारा में शनिवार को एक महिला के<extra_id_1> पहुंचने का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि महिला पारिवारिक विवाद के कारण मानसिक तनाव में थी और इसी दौरान वह गंगा नदी में<extra_id_1> के इरादे से भगवान घाट पहुंच गई। हालांकि, मौके पर तैनात आपदा मित्रों की तत्परता से महिला को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान परबत्ता नगर पंचायत अंतर्गत जानकीचक निवासी श्री यादव की (नाम नहीं बताया) पत्नी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घर में आपसी विवाद होने के बाद महिला तेमथा करारी पंचायत के वार्ड संख्या 2 स्थित भगवान घाट पहुंची थी। वहां गंगा की उपधारा में महेश की धमकी को देखते हुए मौके पर प्रतिनियुक्त आपदा मित्रों ने तत्परता दिखाई।
इस दौरान आपदा मित्र रितेश कुमार, अमृत कुमार, सूरज कुमार एवं ऋषि कुमार ने महिला के परिजनों से फोन पर संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद जानकीचक गांव से पहुंचे परिजनों के साथ महिला को सुरक्षित घर भेज दिया गया।
आपदा मित्रों की सूझबूझ और समय पर की गई पहल से एक बड़ी अनहोनी तल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर भी इसकी चर्चा होती रही।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार पंडित







