Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अगुवानी बस स्टैंड पर अवैध वसूली का मामला, दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज।

खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के अगुवानी बस स्टैंड में सैरात के नाम पर टोटो चालकों से कथित रूप से अवैध राशि वसूली करने का मामला सामने आया है। इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अंचल अधिकारी हरिनाथ राम के आवेदन पर परबत्ता थाना में दो युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपितों में एक युवक नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे गोगरी के अनुमंडल पदाधिकारी क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। इसी दौरान उन्हें अगुवानी छठ घाट का निरीक्षण करना था। निरीक्षण के क्रम में अगुवानी फोरलेन ओवरब्रिज के नीचे दो युवक टोटो चालकों से कथित रूप से अवैध राशि वसूलते नजर आए। युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अनुमंडल पदाधिकारी ने दोनों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों को अपने वाहन से परबत्ता थाना लाया गया।

Advertisement Box

पूछताछ के दौरान दोनों युवकों की पहचान अगुवानी वार्ड संख्या-11 निवासी आजाद सिंह के 25 वार्षिय पुत्र सुमित कुमार तथा डुमरिया बुजुर्ग निवासी राधे ठाकुर के 15 वार्षिय पुत्र पवन कुमार के रूप में हुई। दोनों ने अगुवानी बस स्टैंड के सैरात के नाम पर टोटो चालकों से राशि वसूलने की बात बताई।

अंचल अधिकारी हरिनाथ राम के आवेदन के अनुसार, जांच में दोनों युवकों के नाम से सैरात की कोई वैध बंदोबस्ती अथवा वसूली का प्राधिकार नहीं मिला। इसके बावजूद वे खुद को सैरात वसूलीकर्ता बताकर टोटो चालकों से रुपये वसूल रहे थे।

इस मामले में परबत्ता थाना कांड संख्या 439/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(3) के तहत कार्रवाई की गई है। अपर थानाध्यक्ष सुमंत कुमार ने बताया कि मामले में दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की गई है।

 

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार पंडित।

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब
आज फोकस में

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद
आज फोकस में

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति
आज फोकस में

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त
आज फोकस में

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना
आज फोकस में

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार
आज फोकस में

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp