Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद

Author Image
Written by
Bureau Report

दैनिक बिहार पत्रिका, चांदन (बांका)। गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत चांदन पुलिस को दो अलग-अलग मामलों में सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में एएसआई अश्विनी कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा बालक और एक अपहृता को सकुशल बरामद किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चांदन थाना कांड संख्या 130/26 से संबंधित गुमशुदा बालक चांदन थाना क्षेत्र के झाझा का निवासी है। बताया जाता है कि वह माता-पिता की डांट-फटकार से नाराज होकर घर से चला गया था और तमिलनाडु पहुंच गया था। परिजनों द्वारा खोजबीन किए जाने के बाद बालक वापस घर लौट आया। इसके बाद पुलिस ने उसे धबौनी गांव से सकुशल बरामद कर लिया।

Advertisement Box

वहीं, दूसरे मामले में चांदन थाना कांड संख्या 81/24 से संबंधित अपहृता खुशबू कुमारी, पिता बच्चू यादव, निवासी धबौनी को बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, वह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी और दोनों चेन्नई पहुंच गए थे। बताया जाता है कि इस दौरान दोनों ने शादी भी कर ली थी। छठ पूजा के अवसर पर दोनों गांव लौटे थे। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुशबू कुमारी को चांदन बाजार से सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आगे की कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका 

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब
आज फोकस में

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब

<span class=चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद">
आज फोकस में

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति
आज फोकस में

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त
आज फोकस में

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना
आज फोकस में

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार
आज फोकस में

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp