Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

Author Image
Written by
Bureau Report

दैनिक बिहार पत्रिका, बांका। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जीविका की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डीएम ने जीविका के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने तथा अधिक से अधिक परिवारों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया।

Advertisement Box

बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को विशेष प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक प्रखंड के प्रत्येक संकुल (क्लस्टर) के माध्यम से इस योजना को संकुल स्तरीय पहल के रूप में आगे बढ़ाया जाए, ताकि प्रत्येक परिवार तक योजना की जानकारी एवं इसका लाभ पहुंच सके।

जिला पदाधिकारी ने एक आदर्श संकुल विकास की परिकल्पना को धरातल पर उतारने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे संकुल का विकास किया जाए, जहां जीविका द्वारा संचालित सभी थीम आधारित क्षेत्रों के कार्यों एवं योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे। इसके माध्यम से ग्रामीण विकास की विभिन्न गतिविधियों को एक साथ जोड़कर बेहतर परिणाम प्राप्त करने की दिशा में कार्य किया जाए।

बैठक में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) की गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ करने पर भी चर्चा हुई। डीएम ने अधिक उत्पादन, व्यापक स्तर पर उत्पादों की बिक्री, किसानों को बेहतर लाभ, रोजगार सृजन एवं ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।वहीं, जीविका के माध्यम से हासिल की गई उपलब्धियों एवं सफलता की कहानियों को व्यापक स्तर पर सामने लाने के लिए केस स्टडी और ऑडियो-विजुअल सामग्री तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

इससे सफल प्रयासों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचेगी तथा अन्य समूहों एवं परिवारों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

जिला पदाधिकारी के निर्देशों के आलोक में जीविका, बांका द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा।

रिपोर्ट: कुमार चंदन, दैनिक बिहार पत्रिका 

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब
आज फोकस में

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद
आज फोकस में

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति
आज फोकस में

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त
आज फोकस में

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त

<span class=जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना">
आज फोकस में

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार
आज फोकस में

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp