Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति

Author Image
Written by
Bureau Report

दैनिक बिहार पत्रिका, चांदन (बांका)। आगामी 24 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को चांदन प्रखंड के दक्षिणी बारने पंचायत में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की प्रखंड एवं सेक्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने, संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पंचायत स्तर पर संगठन को और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं से आम लोगों के बीच सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाने तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को शामिल कराने की अपील की गई।

Advertisement Box

इस दौरान बिहार में जंगलराज से सुशासन तक के सफर, विकास की बदलती तस्वीर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के विषय पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने को कहा गया।

बैठक में संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति सक्रिय रहने और पंचायत एवं सेक्टर स्तर पर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की तैयारी में जुटने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि सुशासन और विकास से जुड़ी चर्चा केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि आम लोगों तक सरकार के कार्यों की जानकारी पहुंचनी चाहिए।

बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष तारनी यादव, दक्षिणी बारने पंचायत अध्यक्ष सुजीत कुमार, बेलहर के कोयल भगत, पवन यादव, विकास पंडित, शालिग्राम यादव, शशिकांत सोरेन, पिंटू यादव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 24 नवंबर को होने वाले ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर संगठनात्मक मजबूती के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका 

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब
आज फोकस में

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद
आज फोकस में

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद

<span class=24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति">
आज फोकस में

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त
आज फोकस में

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना
आज फोकस में

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार
आज फोकस में

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp