
Written by
Bureau Report
दैनिक बिहार पत्रिका, चांदन/बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार को आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भोरसार गांव में छापेमारी कर करीब 10 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान भोरसार गांव निवासी भागीरथ पासवान, पिता राज कुमार पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से करीब 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। इस संबंध में आनंदपुर पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका


आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में







