Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त

Author Image
Written by
Bureau Report

दैनिक बिहार पत्रिका, बांका। जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में जिला शहरी गैस अनुश्रवण एवं सहयोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार सहित विभिन्न संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं एचपीसीएल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) पाइपलाइन के विस्तार, निर्माण कार्यों में विभागीय समन्वय तथा सीएनजी सुविधाओं के विकास की प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि देश में ऊर्जा की बढ़ती मांग को देखते हुए स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहरी गैस वितरण नीति, 2025 अधिसूचित की गई है। इसके तहत जिले में पीएनजी पाइपलाइन निर्माण एवं खुदाई कार्यों को बेहतर समन्वय के साथ पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Advertisement Box

जिला पदाधिकारी ने मुजफ्फरपुर में घटित घटना के मद्देनजर गैस पाइपलाइन निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एचपीसीएल के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, वहां पाइपलाइन के रूट एवं कार्यस्थलों की विस्तृत जानकारी संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं, ताकि निर्माण के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका नहीं रहे।

एचपीसीएल के पदाधिकारी ने जानकारी दी कि जिले में लगभग 27 किलोमीटर क्षेत्र में पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस पर डीएम ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को निर्देश दिया कि एजेंसी तथा नगर परिषद के वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर निर्माण कार्य की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें, ताकि कार्यों का निष्पादन व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से हो सके।
वहीं, सीएनजी सुविधा की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के कुल 9 पेट्रोल पंपों पर सीएनजी सुविधा विकसित करने का कार्य चल रहा है। इनमें 6 पेट्रोल पंपों पर सीएनजी सुविधा चालू हो चुकी है, जबकि शेष 3 पेट्रोल पंपों पर कार्य प्रगति पर है।

जिला पदाधिकारी ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय सीमा के भीतर सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया।पीएनजी वितरण की समीक्षा में बताया गया कि निर्धारित 3,200 के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,340 लक्ष्य प्राप्त किए जा चुके हैं। इस पर जिला पदाधिकारी ने शेष लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य में तेजी लाने तथा अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पीएनजी सुविधा पहुंचाने का निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गैस पाइपलाइन विस्तार एवं सीएनजी सुविधाओं के विकास में सुरक्षा, गुणवत्ता और विभागीय समन्वय सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग एवं एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका, संवाददाता 

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब
आज फोकस में

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद
आज फोकस में

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति
आज फोकस में

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति

<span class=बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त">
आज फोकस में

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना
आज फोकस में

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार
आज फोकस में

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp