Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एक साल होने को, फिर भी जलमीनार से नहीं पहुंचा पानी, नल-जल योजना पर उठे सवाल

Author Image
Written by
Bureau Report

दैनिक बिहार पत्रिका, चांदन/बांका। चांदन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भैरोगंज बाजार में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया जलमीनार अब सरकारी व्यवस्था की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है।जलमीनार का निर्माण हुए लगभग एक वर्ष होने को है, लेकिन आज तक इससे पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। लाखों की लागत से तैयार जलमीनार और बाजार में जगह-जगह लगाए गए नल पॉइंट लोगों के लिए महज शोभा की वस्तु बनकर रह गए हैं।


स्थानीय लोगों को लंबे अरसे बाद भैरोगंज बाजार में पेयजल की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। लोगों को लगा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल योजना के माध्यम से अब बाजारवासियों को भी घर के आसपास स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। लेकिन निर्माण पूरा होने के बावजूद पानी की सप्लाई शुरू नहीं होने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।स्थिति यह है कि कहीं नल पॉइंट बेकार पड़े हैं तो कहीं पाइप और नल उखड़कर बर्बाद हो रहे हैं। जलापूर्ति शुरू नहीं होने के कारण सरकारी संसाधनों का समुचित उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। बाजार के दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को आज भी पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

Advertisement Box

आखिर जलमीनार बनने के लगभग एक वर्ष बाद भी पानी की सप्लाई क्यों शुरू नहीं हो सकी? क्या योजना में कोई तकनीकी खामी है, क्या विभागीय प्रक्रिया अधूरी है या फिर जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण जलापूर्ति ठप है?

इन सवालों का जवाब अब तक लोगों को नहीं मिल सका है।सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का लाभ भैरोगंज बाजारवासियों को नहीं मिल सकता? क्या बाजार के लोगों को सरकारी योजना का लाभ नहीं चाहिए? जब जलमीनार का निर्माण लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किया गया है, तो फिर इसका संचालन अब तक क्यों नहीं हो रहा है?

संबंधित विभाग की चुप्पी भी कई सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि विभागीय अधिकारी योजना की वास्तविक स्थिति की जांच करें, जलापूर्ति शुरू नहीं होने के कारणों को सार्वजनिक करें और जल्द से जल्द पानी की सप्लाई बहाल कराएं।

रिपोर्ट: उमाकांत साह, दैनिक बिहार पत्रिका 

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब
आज फोकस में

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद
आज फोकस में

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति
आज फोकस में

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त
आज फोकस में

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना
आज फोकस में

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार
आज फोकस में

आनंदपुर पुलिस की छापेमारी में 10 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, एक गिरफ्तार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

बुधवार, 18 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp