Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Banka News: स्थानीय जरूरतमंदों को मिले बालू का ट्रैक्टर चालान, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व विधायक से लगाई गुहार

Author Image
Written by
Bureau Report

चांदन/बांका। आनंदपुर थाना क्षेत्र में संचालित बालू घाटों से बड़े पैमाने पर बालू का उठाव हो रहा है और यहां से बालू दूसरे राज्यों तक भेजे जाने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद स्थानीय जरूरतमंद लोगों को घर बनाने या छोटे-मोटे सरकारी काम में उपयोग करने के लिए एक-दो ट्रैक्टर बालू भी आसानी से उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

Advertisement Box

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बेलहर विधायक मनोज यादव से स्थानीय लोगों के लिए नियमानुसार ट्रैक्टर चालान के माध्यम से बालू उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।बरहाल आनंदपुर थाना क्षेत्र में महादेव इंकलाब (डढ़वा बालू घाट) और मर्टिकुलर एजेंसी (नोनियां बालू घाट) दो बालू घाट संचालित हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इन घाटों से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में बालू का उठाव कर विभिन्न स्थानों तक भेजा जाता है।लेकिन स्थानीय स्तर पर घर बनाने वाले लोगों को बालू खरीदने में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों के मुताबिक किसी जरूरतमंद परिवार को मकान निर्माण के लिए महज एक या दो ट्रैक्टर बालू की आवश्यकता होती है, तो उसे भी घाट से वैध तरीके से बालू लेने के लिए ट्रैक्टर चालान उपलब्ध नहीं हो पाता है। ऐसे में लोगों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब घाट पर बालू उपलब्ध है और उसका परिवहन लगातार हो रहा है, तो स्थानीय लोगों को उनकी जरूरत के मुताबिक निर्धारित प्रक्रिया और शुल्क के तहत बालू उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी होनी चाहिए।

चालान मिले तो अवैध उठाव पर लगेगा अंकुश

ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय लोगों को ट्रैक्टर चालान नहीं मिलने के कारण चोरी-छिपे बालू उठाव की स्थिति पैदा होती है। यदि जरूरतमंद लोगों को घाट से ही नियमानुसार ट्रैक्टर चालान उपलब्ध करा दिया जाए, तो उन्हें अवैध तरीके से बालू उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे चोरी-छिपे होने वाले बालू उठाव और अवैध कारोबार पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
ग्रामीणों ने कहा कि बालू की उपलब्धता को लेकर स्पष्ट और पारदर्शी व्यवस्था बनाई जानी चाहिए, ताकि स्थानीय लोगों को अपने घर निर्माण जैसे जरूरी कार्यों के लिए परेशान नहीं होना पड़े।

अधिक खनन से नदी की स्थिति पर भी सवाल

इधर, ग्रामीणों ने बालू घाटों पर हो रहे खनन के तरीके को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्धारित मानक से अधिक गहराई तक बालू खनन किए जाने के कारण नदी की प्राकृतिक स्थिति में बदलाव आया है। कई स्थानों पर नदी काफी गहरी हो गई है और नदी के तल में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।ग्रामीणों के अनुसार नदी में कई जगह बालू की जगह पत्थर ही पत्थर दिखाई देने लगे हैं। नदी में बने गहरे गड्ढे बरसात के दिनों में पानी से भर जाने के बाद लोगों और मवेशियों के लिए खतरा बन सकते हैं। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों को आशंका है कि लगातार अत्यधिक खनन का असर आसपास के जलस्रोतों पर भी पड़ रहा है।

जलस्रोतों के घटने की भी जताई चिंता

नदी से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का कहना है कि पहले जिन स्थानों पर पानी आसानी से उपलब्ध हो जाता था, वहां अब जलस्रोतों में कमी महसूस की जा रही है। ग्रामीणों ने बालू खनन के कारण भू-जल और आसपास के जलस्रोतों पर पड़ने वाले प्रभाव की भी जांच कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बेलहर विधायक मनोज यादव से पूरे मामले में पहल करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्थानीय जरूरतमंदों को सरकार के निर्धारित नियम और दर के अनुसार ट्रैक्टर चालान उपलब्ध कराकर बालू खरीदने की सुविधा दी जाए।

साथ ही बालू घाटों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप ही खनन हो, नदी में बने गहरे गड्ढों की स्थिति की जांच कराई जाए और आसपास के जलस्रोतों पर पड़ रहे प्रभाव का भी आकलन किया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय लोगों को वैध तरीके से बालू उपलब्ध कराने की व्यवस्था होने से उनकी परेशानी दूर होगी और अवैध बालू कारोबार पर भी रोक लगाने में प्रशासन को मदद मिलेगी।

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp