Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक से गिरी वृद्ध महिला की मौत, गोगरी में दर्दनाक हादसा

Author Image
Written by
Bureau Report

खगड़िया। जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी के पास एनएच-31 पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतका की पहचान पितौंझिया गांव निवासी मीरा देवी (65 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने पोते बमबम कुमार के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान सामने से एक अनियंत्रित ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक सड़क किनारे चली गई और संतुलन बिगड़ने से मीरा देवी बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Advertisement Box

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर अभिषेक आनंद की देखरेख में उनका इलाज शुरू हुआ। लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान दोपहर करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच के साथ ट्रक की पहचान और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने एनएच-31 पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp