Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: INSPIRE Award में सरकारी स्कूलों का शत-प्रतिशत नामांकन, अब निजी विद्यालयों को बढ़ानी होगी भागीदारी

Author Image
Written by
Kumar Chandan

शिक्षा विभाग की प्रखंडवार समीक्षा में APAAR ID, PRASHAST, SHVR और Eco Club पर निर्देश; लंबित पोर्टल कार्य समय-सीमा में पूरे करने पर जोर

बांका:- INSPIRE Award MANAK के तहत जिले के सरकारी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन पूरा होने के बाद अब शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया है। मंगलवार को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के जिला कार्यालय सभागार में प्रस्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं अधिकृत प्रतिनिधियों की प्रखंडवार समीक्षा बैठक सह कार्यशाला आयोजित की गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी देवनारायण पंडित की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन जिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समन्वयक मनोहर सिंह ने किया। इसमें INSPIRE Award MANAK, Eco Club, ‘एक पेड़ मां के नाम’, APAAR ID, SHVR और PRASHAST से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।

Advertisement Box

निजी स्कूलों से मांगे विद्यार्थियों के नवाचारी विचार

INSPIRE Award MANAK पर विशेष फोकस करते हुए निजी विद्यालयों को विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों की पहचान कर अधिक से अधिक नामांकन कराने का निर्देश दिया गया। सरकारी विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन के बाद अब निजी स्कूलों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से जोड़ने की तैयारी है।

APAAR ID और पोर्टल के लंबित काम जल्द करें पूरे

विद्यालयों को विद्यार्थियों की APAAR ID से जुड़े कार्य पूरे करने के साथ SHVR एवं PRASHAST की आवश्यक प्रक्रियाएं समय पर पूरी करने को कहा गया। इसके लिए प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण भी दिया गया। विभागीय पोर्टलों पर लंबित कार्य, आवश्यक सूचनाओं और विद्यालय स्तर के अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। वहीं Eco Club और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को विद्यालय स्तर पर सक्रिय करने पर भी जोर रहा।

दो पालियों में 11 प्रखंडों की समीक्षा

पहली पाली में चांदन, बेलहर, धोरैया, कटोरिया, फुल्लीडुमर एवं शंभुगंज, जबकि दूसरी पाली में बांका, बाराहाट, अमरपुर, बौंसी एवं रजौन प्रखंड के निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जिला गुणवत्तापूर्ण शिक्षा समन्वयक मनोहर सिंह ने बताया कि निजी विद्यालयों से भी शैक्षणिक एवं नवाचार आधारित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते हुए निर्धारित कार्य समय पर पूरा करने की अपेक्षा की गई है। बैठक में सरफराज आलम, मृत्युंजय कुमार एवं अंकित कुमार सहित निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp