Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना में एसडीपीओ सुमित शेखर का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था की ली जानकारी

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- बुधवार, 23 सितंबर को एसडीपीओ सुमित शेखर ने आनंदपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की पुलिसिंग व्यवस्था, क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सहित थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ ने थाना में संधारित विभिन्न अभिलेखों, लंबित कांडों, अनुसंधान की स्थिति, वारंट एवं अन्य पुलिस कार्रवाई से संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने तथा फरार एवं वारंटी आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर विशेष निगरानी रखने, संवेदनशील स्थानों पर नियमित गश्ती बढ़ाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया। चोरी की घटना सामने आने पर त्वरित कार्रवाई और पूर्व की घटनाओं के अनुसंधान में तेजी लाने पर भी जोर दिया।एसडीपीओ ने बालू के अवैध खनन एवं परिवहन पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। संदिग्ध वाहनों की जांच करने तथा अवैध बालू कारोबार की सूचना मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।वहीं शराब के अवैध कारोबार एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए भी पुलिस को लगातार सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने और शराब से संबंधित सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने पर जोर दिया।एसडीपीओ सुमित शेखर ने पुलिस और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद बनाए रखने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी आम लोगों के संपर्क में रहें, ताकि संदिग्ध गतिविधियों एवं आपराधिक घटनाओं की सूचना समय पर पुलिस तक पहुंच सके। लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान नियमित वाहन जांच, रात्रि गश्ती, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा गया।

Advertisement Box

BOUNSI NEWS: औषधीय पौधों की पाठशाला बना जवाहर नवोदय विद्यालय
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: औषधीय पौधों की पाठशाला बना जवाहर नवोदय विद्यालय

BANKA NEWS: 12,404 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण जल्द कराने का निर्देश
आज फोकस में

BANKA NEWS: 12,404 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण जल्द कराने का निर्देश

BANKA NEWS: अवैध खनन पर खनन विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त
आज फोकस में

BANKA NEWS: अवैध खनन पर खनन विभाग की कार्रवाई, चार वाहन जब्त

CHANDAN NEWS: पारिवारिक विवाद में महिला ने बेटे समेत कीटनाशक का सेवन, दोनों की हालत बिगड़ी
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: पारिवारिक विवाद में महिला ने बेटे समेत कीटनाशक का सेवन, दोनों की हालत बिगड़ी

CHANDAN NEWS: झमाझम बारिश से किसानों को राहत, गांवों में कीचड़ और बिजली गुल ने बढ़ाई परेशानी
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: झमाझम बारिश से किसानों को राहत, गांवों में कीचड़ और बिजली गुल ने बढ़ाई परेशानी

<span class=CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना में एसडीपीओ सुमित शेखर का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था की ली जानकारी">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: आनंदपुर थाना में एसडीपीओ सुमित शेखर का औचक निरीक्षण, पुलिसिंग व्यवस्था की ली जानकारी

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp