Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: बड़े मालवाहक वाहनों पर फिर लागू हुआ सुबह 6 से रात 10 बजे तक नो-एंट्री

Author Image
Written by
Kumar Chandan

बांका:- जिले में भारी एवं बड़े मालवाहक वाहनों के परिचालन को लेकर प्रशासन ने नया संयुक्त आदेश जारी किया है। अनुमंडल पदाधिकारी बांका, जिला परिवहन पदाधिकारी बांका एवं पुलिस उपाधीक्षक, यातायात बांका के संयुक्त आदेश के अनुसार जिले में बड़े और भारी मालवाहक वाहनों के लिए नो-एंट्री का समय अब पुनः सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विक्रमशिला सेतु टूटने से बदली थी यातायात व्यवस्था

Advertisement Box

भागलपुर जिले में विक्रमशिला सेतु के टूटने के कारण बड़े वाहनों के आवागमन पर व्यापक प्रभाव पड़ा था। इसी परिस्थिति को देखते हुए पूर्व में भारी वाहनों के लिए शाम 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक नो-एंट्री की व्यवस्था थी। यातायात की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए इसे कुछ समय के लिए सुबह 05:00 बजे से रात 09:00 बजे तक किया गया था। अब प्रशासन ने यातायात व्यवस्था की समीक्षा के बाद नो-एंट्री का समय फिर से सुबह 06:00 बजे से रात 10:00 बजे तक करने का निर्णय लिया है।

शहर में दबाव और जाम की आशंका

प्रशासन के अनुसार, बौंसी-बाराहाट-जगदीशपुर मार्ग से बड़े एवं भारी वाहनों की आवाजाही होने के कारण मुख्य मार्ग पर शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों का दबाव भले ही कम हुआ है, लेकिन बांका शहरी क्षेत्र में स्थानीय लोगों के आवागमन तथा छोटे-बड़े वाहनों के संचालन में असुविधा की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इसके साथ ही भारी वाहनों के अनियंत्रित परिचालन से यातायात बाधित होने और विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की आशंका को देखते हुए नो-एंट्री व्यवस्था को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार बहाल किया गया है।

अधिकारियों को अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश

प्रशासन ने अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक तथा संबंधित अंचल अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय के अनुसार सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन को नियंत्रित किया जाए। साथ ही, नो-एंट्री व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने और क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य शहर में यातायात को व्यवस्थित रखना, आम लोगों के आवागमन को सुगम बनाना और भारी वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली संभावित परेशानी को नियंत्रित करना है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp