Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: 14 फरियादियों की समस्याएं डीएम तक पहुंचीं, कई मामलों का मौके पर समाधान

Author Image
Written by
Kumar Chandan

‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत शिकायतों की सुनवाई; जिला से प्रखंड स्तर तक अधिकारियों को दोनों कार्य दिवस कार्यालय में मौजूद रहने का निर्देश

बांका:- आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने सुनवाई की व्यवस्था को और सक्रिय किया है। बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के तहत सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ (Ease of Living) के उद्देश्यों के अनुरूप शुक्रवार को समाहरणालय के मिनी सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 14 आवेदकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। डीएम ने मामलों को सुनने के बाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement Box

कई मामलों में तत्काल कार्रवाई

प्राप्त शिकायतों में कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि जिन मामलों में संबंधित विभाग या अधिकारी की जांच और कार्रवाई आवश्यक थी, उनमें त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई। प्रशासन का जोर केवल आवेदन प्राप्त करने तक सीमित नहीं रखने, बल्कि शिकायतों को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके निस्तारण की निगरानी पर है।

जिला से प्रखंड तक सुनवाई की व्यवस्था

शुक्रवार को जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस व्यवस्था का उद्देश्य लोगों को अपनी शिकायतों के लिए अनावश्यक रूप से अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और संबंधित अधिकारी के स्तर पर समस्या का समाधान उपलब्ध कराना है।

दोनों कार्य दिवस कार्यालय में मौजूद रहेंगे अधिकारी

डीएम अंशुल अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्य दिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहें और आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें। उन्होंने शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना बताया। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और अधिकारियों की नियमित उपलब्धता के जरिए आम लोगों का प्रशासन पर भरोसा मजबूत करने पर जोर दिया गया। जिला प्रशासन की यह व्यवस्था शासन और आमजन के बीच सीधे संवाद को मजबूत करने के साथ-साथ शिकायतों के निस्तारण में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp