Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Khagaria News: गोगरी बड़ी लाल दुर्गा स्थान की बैठक में पंडाल निर्माण, खर्च और हिसाब-किताब को लेकर हुई तीखी चर्चा

Author Image
Written by
Bureau Report

अनिल पोद्दार ने उठाए सवाल, दिलीप पोद्दार समेत कुछ लोगों ने किया विरोध; बोले- पूजा से पहले और बाद में हिसाब क्यों नहीं?

दैनिक बिहार पत्रिका। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी बाजार स्थित श्री श्री 108 बड़ी लाल दुर्गा स्थान परिसर में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केशव सुमन ने की, जबकि सचिव अरुण पोद्दार, श्याम कुमार सहित पूजा समिति से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में इस वर्ष दुर्गा पूजा को पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर तरीके से आयोजित करने पर चर्चा हुई, लेकिन इसी दौरान पूजा की तैयारियों, पंडाल निर्माण और खर्च के हिसाब-किताब को लेकर सवाल भी उठे।

Advertisement Box

बैठक में अनिल पोद्दार ने समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पंडाल निर्माण के लिए बांस गाड़ने का काम शुरू हो चुका है, तब बैठक आयोजित करने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि पंडाल का काम शुरू होने से पहले ही बैठक कर सभी लोगों की सहमति से आयोजन की रूपरेखा, खर्च और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा होनी चाहिए थी। उनका कहना था कि काम शुरू होने के बाद बैठक करने से निर्णय प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं।

अनिल पोद्दार ने पंडाल निर्माण के खर्च को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पहले से स्पष्ट चर्चा और हिसाब तय नहीं होने पर बाद में समिति की ओर से खर्च की बड़ी राशि बताई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह भी बताया जा सकता है कि केवल पंडाल निर्माण में ही 10 लाख रुपये खर्च हो गए।

हालांकि, अनिल पोद्दार की इन बातों का दिलीप पोद्दार सहित कुछ अन्य लोगों ने विरोध किया। बैठक में इस मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई। विरोध के जवाब में अनिल पोद्दार ने पलटवार करते हुए कहा कि कमेटी की ओर से न तो मेला शुरू होने से पहले कोई हिसाब-किताब दिया जाता है और न ही मेला समाप्त होने के बाद हिसाब सार्वजनिक किया जाता है। उन्होंने कहा कि आयोजन से जुड़े खर्च और आय-व्यय का स्पष्ट हिसाब लोगों के सामने होना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति न रहे।

बैठक में मौजूद लोगों के बीच दुर्गा पूजा के आयोजन को बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से कराने को लेकर भी चर्चा हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा, पंडाल एवं पूजा व्यवस्था तथा मेले के आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर सुझाव लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष दुर्गा पूजा को पिछले वर्षों से बेहतर तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया गया।

गोगरी बाजार स्थित बड़ी लाल दुर्गा स्थान में प्रत्येक वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पूजा आयोजन से जुड़े निर्णय, व्यवस्थाओं और खर्च को लेकर बैठक में उठे सवाल चर्चा का विषय बने रहे। हालांकि बैठक में मौजूद लोगों ने पूजा आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए मिलकर काम करने की बात भी कही।

बैठक में अनिल पोद्दार, ज्ञानदेव पोद्दार, कैलाश पोद्दार, दिलीप पोद्दार, हरिचंद्र पटेल, रवि कुमार , संजय भगत, कुनकुन साह, राजू भगत, पवन कुमार, कन्हैया टेकरीवाल, कौशल भगत, सहित करीब 100 लोग मौजूद रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 04 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp