
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका:- दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक बांका अमितेश कुमार के आदेशानुसार रविवार, 4 अक्टूबर को आनंदपुर थाना पुलिस एवं QRT बेलहर की टीम ने संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के लहरनिया जंगल में सघन सर्च अभियान चलाया। आनंदपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में अवर निरीक्षक रविशंकर कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने लहरनिया जंगल के विभिन्न हिस्सों में पैदल गश्ती करते हुए सघन तलाशी ली तथा जंगल एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। सर्च अभियान के दौरान पुलिस जवानों ने जंगल के दुर्गम एवं संवेदनशील स्थानों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को परखा। वहीं पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्ती एवं निगरानी रखने की बात कही गई।बताया गया कि दुर्गापूजा को लेकर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही जंगल एवं सुनसान इलाकों में भी सर्च अभियान चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना तथा आम लोगों के बीच सुरक्षा का भरोसा कायम रखना है।


CHANDAN NEWS: दुर्गापूजा को लेकर






