खगड़िया/परबत्ता प्रखंड कांग्रेस कार्यालय, परबत्ता में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।

वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से विशेष स्नेह रखते थे। उनका मानना था कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष प्रो. अजय प्रसाद सिंह एवं पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर यादव सहित कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार पंडित







