Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

करना में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, चेयरमैन व प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन।

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-12 स्थित करना में छठ घाट युवा समिति के तत्वावधान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत के चेयरमैन एवं उनके प्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही खेल मैदान में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर चेयरमैन के प्रतिनिधि ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह युवाओं के व्यक्तित्व विकास का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलकूद से युवाओं में अनुशासन, एकता, टीम भावना और सकारात्मक सोच विकसित होती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करता है।

Advertisement Box

उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत बनाते हैं।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, आयोजन समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया।

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार पंडित।

 

<span class=करना में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, चेयरमैन व प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन।">
आज फोकस में

करना में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, चेयरमैन व प्रतिनिधि ने किया उद्घाटन।

परबत्ता प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया बाल दिवस, नेहरूजी को किया नमन।
आज फोकस में

परबत्ता प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया बाल दिवस, नेहरूजी को किया नमन।

परबत्ता बिना स्वीकृति छुट्टी पर जाना परबत्ता थानाध्यक्ष को पड़ा महंगा, प्रमोद कुमार निलंबित।
आज फोकस में

परबत्ता बिना स्वीकृति छुट्टी पर जाना परबत्ता थानाध्यक्ष को पड़ा महंगा, प्रमोद कुमार निलंबित।

कौशल विकास केंद्र का खिड़की तोड़कर लाखों के कंप्यूटर उपकरण चोरी।
आज फोकस में

कौशल विकास केंद्र का खिड़की तोड़कर लाखों के कंप्यूटर उपकरण चोरी।

परबत्ता पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।
आज फोकस में

परबत्ता पानी भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

परबत्ता पारिवारिक विवाद में 35 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, गांव में मची सनसनी।
आज फोकस में

परबत्ता पारिवारिक विवाद में 35 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, गांव में मची सनसनी।

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 15 नवंबर 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp