राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में 4 घंटे से चल रही मुठभेड़, 2 जवान शहीद

Jammu Kashmir Breaking News

बिहार पत्रिका डिजिटल, Jammu Kashmir Breaking News : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 2 जवान शहीद हो गए। एक अफसर समेत 4 जवान घायल हैं।

एनकाउंटर करीब 4 घंटे से चल रहा है। यह सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ। सूत्रों ने बताया कि सेना ने आतंकवादियों के 2-3 ग्रुप्स को इस इलाके में घेर रखा है। राजौरी में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि ये वही आतंकी हैं, जिन्होंने पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे। दोनों ओर से फायरिंग हो रही है। इसी दौरान आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया, जिसमें आर्मी जवान शहीद हो गए।

राजौरी में एनकाउंटर गोवा के पणजी में चल रही SCO मीटिंग से पहले शुरू हुआ। इस मीटिंग में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो भी शामिल हुए हैं। भारत के विदेश मंत्री से उनकी मुलाकात भी हुई। इस मुलाकात के कुछ ही मिनटों के बाद जयशंकर ने भुट्टो के सामने कहा- आतंकवाद दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078496
Users Today : 9
Users Yesterday : 27