शराब के नशे में 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म

Girl Raped in Khagaria

बिहार पत्रिका डिजिटल, Rape In Vaishali : वैशाली में आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक 3 मई को घर में चचेरी बहन की शादी की रस्में चल रहा थी। घर पर बारात आई थी। तभी वैशाली के गांव में गांव के ही दबंग दो युवकों ने शराब के नशे में राजकुमार राय 30 वर्षीय पिता राजदेव राय और मुनचुन सिंह 35 वर्षीय पिता कमल सिंह ने सुरेंद्र राय की 15 वर्षीय बेटी को आधी रात को घर से करीब 500 मीटर दूर सुनसान जगह पर ले जाकर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया है।

घर पहुंची छात्रा को दरिंदों के द्वारा उसके पिता और भाई की हत्या कर देने की धमकी दी गई थी। पीड़ित छात्रा डरी सहमी थी। दर्द से तड़प रही छात्रा ने अपनी मां और बुआ को घटना की जानकारी 4 मई की शाम को दिया। जिसके बाद छात्रा के पिता ने आरोपी को घर बुलाया था। तभी दोनों आरोपी को पीड़ित के पिता ने पकड़ लिया। जिसमें से एक चुनचुन सिंह भागने में सफल रहा। एक आरोपी राजकुमार राय को परिजनों ने पकड़ वैशाली पुलिस को सौंप दी है।

इधर वैशाली थाने के पुलिस अधिकारी ने पीड़ित छात्रा को सदर अस्पताल हाजीपुर में मेडिकल जांच के लिए लाया है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पीड़ित के पिता ने बताया कि दोनों आरोपी शराब कारोबारी हैं। दोनों शराब बेच कर नशे की हालत में लौट रहे थे। तभी खाट पर सोई मेरी पुत्री को उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078496
Users Today : 9
Users Yesterday : 27