गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में डीजी जेल सख्त, एसिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट समेत जेल के कुल 7 स्टाफ को किया सस्पेंड

Gangster Tillu Tajpuria Murder Case

बिहार पत्रिका डिजिटल, Gangster Tillu Tajpuria Murder Case : तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मामले में जेल अधिकारियों पर गाज गिरी है। डीजी जेल ने इस मामले में कड़ा एक्शन लेते हुए तिहाड़ जेल के एसिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट समेत जेल के कुल 7 स्टाफ को सस्पेंड कर दिया है। डीजी तिहाड़ ने तीन असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, 4 वार्डन को सस्पेंड किया गया है। इसके अलावा तीन वार्डन पर डिपार्टमेंटल इन्क्वारी शुरू करने के आदेश दिए हैं। डीजी तिहाड़ ने एसिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट समेत जेल के कुल 7 स्टाफ को सस्पेंड करने के आदेश दे दिए हैं।

तिहाड़ जेल का एक ताजा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने उस वक्त भी हमला किया गया था, जब वे उसे चार कैदियों द्वारा चाकू मारने के बाद ले जा रहे थे। ताजपुरिया पर मंगलवार सुबह कड़ी सुरक्षा वाली जेल के भीतर गोगी गिरोह के सदस्यों ने देसी हथियारों से हमला किया था।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वह तब भी जीवित था और जेल सुरक्षा कर्मियों द्वारा उसे ले जाया जा रहा था तभी आरोपियों ने दूसरी बार हमला किया। क्लिप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “तमिलनाडु पुलिस जेल परिसर के अंदर सुरक्षा प्रदान करती है और वह अपने कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।”

वहीं नए फुटेज से पता चलता है कि सुरक्षाकर्मी गलियारे में थे जब आरोपी दरवाजे से घुसे और दोबारा ताजपुरिया पर हमला किया। उसे वीडियो में अपना पैर हिलाते हुए देखा जा सकता है, जिससे पुष्टि होती है कि वह उस समय जीवित था। फुटेज में ऐसा प्रतीत होता है कि सुरक्षाकर्मी तमाशबीन बने रहे जबकि हमलावर गैंगस्टर पर हमला करते रहे। इससे पहले बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें दिखाया गया था कि भीषण हमला कैसे हुआ। उच्च सुरक्षा वाली जेल के अंदर एक सीसीटीवी कैमरे में दर्ज पुराने वीडियो में हमलावरों को चादर की मदद से पहली मंजिल से नीचे उतरते और फिर ताजपुरिया की कोठरी में हमला करने के लिए घुसते हुए दिखाया गया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078496
Users Today : 9
Users Yesterday : 27