राजौरी में सेना के 5 जवान शहीद, सुबह साढ़े 7 बजे से चल रहा एनकाउंटर

Rajouri Encounter Big Breaking

बिहार पत्रिका डिजिटल, Rajouri Encounter Big Breaking : जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार सुबह से चल रही मुठभेड़ में सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। सुबह दो जवान मुठभेड़ में शहीद हुए, वहीं घायल हुए तीन और जवानों की दोपहर में मौत हुई। इस तरह शहीदों का आंकड़ा 5 हो गया। शहीदों के नाम लांस नायक रुचिन सिंह, नायक अरविंद कुमार, हवलदार नीलम सिंह और पैराट्रूपर सिद्धांत चेत्री, प्रमोद नेगी हैं।

एनकाउंटर शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ, तब से जारी है। सेना से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इसी दौरान आतंकियों के ब्लास्ट में आर्मी जवान शहीद हुए। सूत्रों से यह जानकारी भी मिली है कि सेना ने दो से तीन आतंकवादियों को घेर लिया है। ये वही आतंकी बताए जा रहे हैं, जो पुंछ में सेना के ट्रक पर अटैक में शामिल थे।

बताया गया है कि यह ऑपरेशन 3 मई को शुरू हुआ था। राजौरी में कांडी के जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। यहां सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया गया। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फायरिंग शुरू हुई। आतंकवादी एक गुफा के भीतर छिपे हुए थे। जिस इलाके में आतंकवादी छिपे हैं, वहां काफी पेड़-पौधे और पहाड़ियां हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078496
Users Today : 9
Users Yesterday : 27