समस्तीपुर ने खगड़िया को 5 विकेट से हराया

Bihar Cricket Association Today Match

बिहार पत्रिका डिजिटल, बेगूसराय (Bihar Cricket Association Today Match) : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के द्वारा आयोजित श्यामल सिन्हा अंडर-16 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन में शनिवार को समस्तीपुर ने खगड़िया को पांच विकेट से हराया। खगड़िया के कप्तान आदित्य किशन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

जिसमें खगड़िया की टीम ने संयोग के 37 रन एवं आलोक के 19 रन की बदौलत 22 ओवर और चार गेंद में मात्र 93 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। समस्तीपुर टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मनीष एवं आदित्य ने तीन-तीन तथा नीतीश ने एक विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी समस्तीपुर की टीम कप्तान वैभव के 30 रन तथा सुमित एवं प्रियांशु के 16-16 रन की बदौलत मात्र 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। खगड़िया टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य, केशव, प्रिंस एवं सत्यम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि खेल एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें मन और तन तो दुरुस्त रहता ही है, साथ ही पैसा एवं प्रसिद्धि सब कुछ है। इस प्रकार का आयोजन होना बेगूसराय के लिए गौरव की बात है।

शानदार गेंदबाजी करने के लिए समस्तीपुर के मनीष कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देवराज के हाथों दिया गया। इस अवसर पर बेगूसराय जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तदर्थ कमिटी चेयरमेन मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं टीम के कोच मुरारी कुमार भी उपस्थित थे। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल अंपायर वेद प्रकाश एवं अमित रंजन निर्णायक की भूमिका में थे।

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में सिद्धारमैया बने सीएम, शिवकुमार ने ली डिप्टी CM की शपथ, मंत्रिमंडल में इन विधायकों को पद

यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ से ज्यादा धनवान है पटना का महावीर मंदिर, करोड़ों में आया दान

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078388
Users Today : 12
Users Yesterday : 13