टोल प्लाजा की डिवाइडर से टकराई बस, नशे की हालत में था ड्राइवर

Buxar Bus Accident

बिहार पत्रिका डिजिटल, बक्सर (Buxar Bus Accident) : एन एच -922 पर दलसागर में बने टोल प्लाजा के डिवाइडर में सवारी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बस के चालक समेत तकरीबन आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। बस आरा से बक्सर की तरफ आ रही थी। इसी बीच दलसागर के समीप बने टोल प्लाजा के डिवाइडर में सीधी टक्कर मार दी, जिससे बस का इंजन ऑयल चेंबर फट गया और बस चालक शीशा तोड़ते हुए बस से बाहर आकर गिरा। आनन-फानन में टोल प्लाजा कर्मियो ने सभी घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस सेवा 1033 के माध्यम से अस्पताल भेजा।

डिवाइडर से टकराई सवारी बस

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए टोल प्लाजा कर्मी मनोज सिंह ने बताया कि आरा से बक्सर की तरफ वीरेंद्र बस सर्विस की सवारी बस संख्या बीआर 03PA0759 आ रही थी जिसने टोल प्लाजा के डिवाइडर में सीधे टक्कर मार दी। इस टक्कर में साफ तौर पर चालक की गलती देखी जा रही है।

“दुर्घटना के बाद बस चालक और बस में सवार लोग घायल हो गए। तुरंत ही एंबुलेंस को फोन किया गया और सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक शराब के नशे में धुत्त था। इस दुर्घटना में एनएचएआई अथवा टोल प्लाजा के कर्मियों की कोई गलती नहीं है.”- मनोज सिंह, टोल प्लाजा कर्मी

दो दिन पहले ही टोल प्लाजा का हुआ था उद्घाटन

गौरतलब है कि 2 दिन पहले ही टोल प्लाजा की शुरुआत की गई है। स्थानीय लोगों की मानें तो टोल प्लाजा पर वसूली के लिए बनाए गए डिवाइडर और निकलने के रास्तों की नियमावली के बारे में इलाके के वाहन चालकों को समझ में नहीं आ रहा है। वह पहले की तरह सड़क पर वाहनों को सरपट निकालने की कोशिश कर रहे हैं, जिसके कारण इस तरह की दुर्घटना हो जा रही है।

यह भी पढ़ें : निजी स्कूल के टीचर की सड़क दुर्घटना में मौत

यह भी पढ़ें : कर्नाटक में सिद्धारमैया बने सीएम, शिवकुमार ने ली डिप्टी CM की शपथ, मंत्रिमंडल में इन विधायकों को पद

यह भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ से ज्यादा धनवान है पटना का महावीर मंदिर, करोड़ों में आया दान

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078388
Users Today : 12
Users Yesterday : 13