बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News:
बिहार। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने अब राज्य के विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की व्यवस्था को दुरूस्त करने पर फोकस किया है। इसके लिए केके पाठक ने राज्य के सभी विवि के कुलपतियों और अन्य पदाधिकारियों को सप्ताह में तीन दिन कॉलेजों का निरीक्षण करने का आदेश और कई निर्देश जारी किया है।
केके पाठक ने सभी कुलपतियों को निर्देश दिया है कि वे रोजाना अपने अधीनस्थ सरकारी और सम्बद्ध कॉलेजों के प्राचार्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग से संवाद करें। कुलपति खुद और अपने अधिकारियों के जरिए कॉलेजों का निरीक्षण करवाएं…जिन कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति कम होगी…..उस कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करें और जरूरत पड़ने पर उनकी सेवा समाप्त करने की कार्यवाही भी करें।
केके पाठक ने अपने आदेश में कॉलेजों में शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति को बेहतर करने के साथ ही प्रयोगशालाओं की स्थिति ठीक करने और इसकी पढ़ाई से छात्र-छात्राओं को जोड़ने को कहा है। वहीं कॉलेजों में खातों में पड़ी राशि का पता लगाने को कहा है ताकि इसका उपयोग किया जा सके।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 12
Users Yesterday : 13