अश्लील भोजपुरी गानों पर नकेल, बिहार पुलिस ने दिया सख्त निर्देश

समाज पर बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए पुलिस करेगी विशेष अभियान

पटना। बिहार पुलिस मुख्यालय ने अश्लील और दोहरे अर्थ वाले भोजपुरी गानों के प्रसारण पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। सार्वजनिक स्थानों, बसों, ट्रकों और ऑटो रिक्शा में बेहिचक बजाए जा रहे इन गानों से महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंच रही है और बच्चों की मानसिकता पर नकारात्मक असर पड़ रहा है।

इस संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध अनुसंधान एवं कमजोर वर्ग प्रभाग) द्वारा सभी क्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षकों, पुलिस उप-महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि अश्लील भोजपुरी गानों के प्रसारण को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। इसके तहत भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा-296/79 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा गलत प्रभाव

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि भोजपुरी के द्विअर्थी और अश्लील गाने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और उन्हें असुरक्षित महसूस कराते हैं। वहीं, छोटे बच्चों पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।

सार्वजनिक स्थानों पर होगी सख्ती

अब सार्वजनिक स्थलों, समारोहों, वाहनों और अन्य जगहों पर इस तरह के गानों के बजने पर रोक लगाई जाएगी। यदि कोई इस निर्देश का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी

अधिकारियों को कड़ी निगरानी के निर्देश

राज्यभर के सभी पुलिस अधिकारियों को इस अभियान को उच्च प्राथमिकता देने का आदेश दिया गया है। साथ ही, इस कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय को ई-मेल के माध्यम से भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे समाज में अश्लीलता और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले गानों का विरोध करें। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की सख्ती से समाज में नैतिक मूल्यों की रक्षा होगी और महिलाओं के प्रति सम्मानजनक माहौल बनेगा।
अब देखना यह होगा कि पुलिस का यह अभियान अश्लील भोजपुरी गानों पर कितनी नकेल कस पाता है और इसका जमीनी असर क्या होता है।

रिपोर्ट: कृष्णा टेकरीवाल, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

077488
Users Today : 16
Users Yesterday : 42