Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता में अलग-अलग जगहों पर मारपीट, महिला समेत पांच लोग जख्मी।

*स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी में कराया गया भर्ती, इलाज के बाद मिली छुट्टी*

खगड़िया/परबत्ता थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव मे घटनाओं में हुई मारपीट के दौरान एक महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। घटनाओं के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परबत्ता पहुंचाया गया।

Advertisement Box

घायलों की पहचान नयागांव निवासी चलित्र यादव के 36 वर्षीय पुत्र प्रदीप यादव एवं उनकी 25 वर्षीय पत्नी पांचवी देवी, डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी कौशल के पुत्र मोहन कुमार, विष्णुदेव राय के 70 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम राय तथा कन्हैयाचक निवासी भूमि सिंह के 50 वर्षीय पुत्र विपिन सिंह के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में सभी लोग घायल हुए। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।

सीएचसी परबत्ता में ड्यूटी पर तैनात पूर्व चिकित्सक प्रभारी डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि सभी घायलों का समुचित इलाज किया गया। इलाज के बाद उनकी स्थिति सामान्य रहने पर सभी को अस्पताल से घर भेज दिया गया।

 

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार पंडित।

परबत्ता निर्माणाधीन फोरलेन पर दो बाइकों की टक्कर में 17 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा घायल।
आज फोकस में

परबत्ता निर्माणाधीन फोरलेन पर दो बाइकों की टक्कर में 17 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा घायल।

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब
आज फोकस में

करीब 25 लाख की लागत से बने पार पुल की गुणवत्ता पर सवाल, आरटीआई से मांगा जाएगा निर्माण का हिसाब

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद
आज फोकस में

चांदन पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में गुमशुदा बालक और अपहृता को किया बरामद

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति
आज फोकस में

24 नवंबर को होगा ‘सुशासन दिवस–नीतीश संवाद’, जदयू ने बैठक कर बनाई कार्यक्रम की रणनीति

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त
आज फोकस में

बांका में 27 किलोमीटर क्षेत्र में बिछ रही पीएनजी पाइपलाइन, सुरक्षा मानकों के पालन पर डीएम सख्त

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना
आज फोकस में

जीविका की योजनाओं को हर परिवार तक पहुंचाने पर डीएम का जोर, आदर्श संकुल विकसित करने की बनेगी कार्ययोजना

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp