बेलदौर में भीषण आग: विधवा मीरा देवी का घर जलकर खाक, बेटी की शादी का जमा पैसा भी राख हुआ

पति की मौत के बाद बड़ी मुश्किल से बेटी की शादी के लिए जोड़े थे तीस हजार रुपये, आग में सब कुछ जल गया; घटना स्थल पर जनप्रतिनिधियों के न पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश

खगड़िया (बेलदौर)। बेलदौर थाना क्षेत्र के कुर्बन पंचायत अंतर्गत गैधारसन चौक से पूरब स्थित सत्संग मंदिर के पास बुधवार की शाम लगभग 7 बजे अचानक आग लग जाने से स्वर्गीय नागेश्वर मुखिया की पत्नी मीरा देवी का घर जलकर राख हो गया। इस भीषण आगजनी में लाखों की संपत्ति नष्ट हो गई।

पीड़िता मीरा देवी ने बताया कि घटना के समय वह सत्संग में गई हुई थीं। घर में ताला लगा हुआ था। आग लगने की सूचना मिलते ही जब वे रोते-बिलखते घर पहुँचीं, तो सब कुछ खाक हो चुका था। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जल चुका था।

मीरा देवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी के लिए बड़ी मुश्किल से तीस हजार रुपये जमा कर घर में रखे थे, जो पूरी तरह जलकर राख हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि आगजनी में घर का कोई सामान सुरक्षित नहीं बचा। उल्लेखनीय है कि मीरा देवी के पति का निधन दो वर्ष पहले ही हो चुका था।

घटना की सूचना पर दमकल की टीम करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुँची, तब तक पूरा घर जलकर खाक हो गया था। पीड़ित परिवार की दुर्दशा देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। वहीं, अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि के घटना स्थल पर नहीं पहुँचने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

रिपोर्ट: नैयर आलम, दैनिक बिहार पत्रिका 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083696
Users Today : 2
Users Yesterday : 28