गोगरी के विकास को लेकर सरपंच नूर आलम ने उठाई चार प्रमुख मांगें , रेल लाइन, विधानसभा क्षेत्र, अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सक और रिंग बांध निर्माण की मांग

गोगरी (खगड़िया)। दैनिक बिहार पत्रिका। गोगरी एवं आसपास के लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगों को लेकर रामपुर पंचायत के सरपंच नूर आलम ने केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के निदेशक को मांग पत्र सौंपा है। मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की सुविधा और … Read more

मानसी थाना प्रकरण में कार्रवाई में देरी पर पत्रकारों का आक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

दो दिन बाद भी विभागीय कार्रवाई स्पष्ट नहीं, सीसीटीवी फुटेज की जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की उठी मांग खगड़िया। मानसी थाना में एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस अधीक्षक के संज्ञान लेने के दो दिन बाद भी किसी स्पष्ट विभागीय कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आने से पत्रकारों … Read more

शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, दो घर जलकर राख; हजारों की संपत्ति नष्ट

गोगरी (खगड़िया)। गोगरी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार दोपहर करीब 1:15 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में पीड़ित परिवारों को हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर वार्ड संख्या-02 निवासी मोहम्मद … Read more

मुख्य सड़क पर कचरे का राज, गोगरी बाजार का यह चौक बना ‘कचरा चौक’

गोगरी–महेशखूंट मार्ग पर गंदगी का अंबार, प्रशासन और नागरिक जिम्मेदारी पर सवाल खगड़िया। गोगरी बाजार नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित एक प्रमुख चौक ने अब अपनी पहचान खो दी है। स्थानीय लोगों की जुबान पर यह चौक अब “कचरा चौक” के नाम से चढ़ चुका है। हालत यह है कि सड़क के … Read more

भरतखंड थाना क्षेत्र में शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 42 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खगड़िया। जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 42 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भरतखंड थानाध्यक्ष अंतिमा कुमारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाडक से अवैध शराब … Read more

परबत्ता में एनडीए का शक्ति प्रदर्शन — चिराग पासवान बोले, “बिहार को अब ठहराव नहीं, तेज़ विकास चाहिए”

खगड़िया: विधानसभा चुनाव के माहौल में मंगलवार को गोगरी-जमालपुर स्थित भगवान उच्च विद्यालय का मैदान जनसैलाब में तब्दील हो गया। परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) समर्थित एनडीए प्रत्याशी बाबू लाल शौर्य के समर्थन में आयोजित इस विशाल जनसभा में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंच पर एनडीए के शीर्ष नेताओं — लोजपा (रामविलास) के … Read more

खगड़िया मुख्य डाकघर का एटीएम वर्षों से बंद — उपभोक्ताओं को हो रही भारी परेशानी

पोस्टल सोसाइटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन ने उठाई आवाज़, कहा — छठ पर्व से पहले एटीएम चालू हो और कर्मियों की बहाली हो खगड़िया। ज़िला मुख्यालय स्थित मुख्य डाकघर परिसर में स्थापित इंडिया पोस्ट का एटीएम विगत कई वर्षों से बंद पड़ा है, लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। डाक उपभोक्ताओं को एटीएम … Read more

खगड़िया एसपी के सख्त अभियान का असर, मानसी में दो हथियार तस्कर गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में पिस्टल, कारतूस और मैगजीन बरामद, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार की रणनीति रंग लाई खगड़िया। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर हथियार तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में खगड़िया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को मानसी थाना पुलिस और जिला खुफिया इकाई (DIU) की संयुक्त कार्रवाई में एनएच-31 … Read more

पशु शेड घोटाला: डीडीसी ने मुखिया पति सह शिक्षक पर एफआईआर का दिया निर्देश

तीन साल बाद भी राशि न मिलने पर लाभार्थियों की शिकायत, 48 घंटे में कार्रवाई का आदेश बेलदौर (खगड़िया)। मनरेगा योजना से निर्मित चार पशु शेड की राशि तीन साल बाद भी लाभार्थियों को न मिलने के मामले में खगड़िया के डीडीसी अभिषेक पलासिया ने कड़ा रुख अपनाया है। डीडीसी ने बेलदौर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी … Read more

बेलदौर-एनएच 107 को जोड़ने वाली सड़क पर रेनकट से बढ़ा हादसे का खतरा

सड़कपुर गांव के समीप सड़क का आधा हिस्सा बहा, ग्रामीणों में भय का माहौल, डीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश बेलदौर (खगड़िया)। बेलदौर प्रखंड मुख्यालय को एनएच-107 से जोड़ने वाली जीरोमाइल-बोबिल पीडब्ल्यूडी पथ पर एक बड़ा रेनकट (बारिश से सड़क कटाव) दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत की कोई … Read more