जर्जर सड़क और झुकी टहनियों से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग

बेलदौर/खगड़िया। बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांवों को जोड़ने वाली उसराहा-चौढ़ली-इतमादी जिमिंदारी बांध सह पथ की बदहाल स्थिति स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, रेनकट और किनारे खड़े पेड़ों की सड़क की ओर झुकी टहनियां राहगीरों के लिए खतरा बन चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन … Read more

एनएच-31 पर मक्का लदा ओवरलोड ट्रैक्टर पलटा, चालक बाल-बाल बचा

खगड़िया। खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब मक्का से लदा एक ओवरलोड ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर … Read more

मैरवा रेलवे स्टेशन पर 14.6 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सीवान। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड, आरपीएफ पोस्ट सीवान एवं जीआरपी सीवान की संयुक्त कार्रवाई में मैरवा रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से 14.6 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य … Read more

मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण पर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित

परबत्ता (खगड़िया)। खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक कल्याण को लेकर शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के सर्वांगीण विकास, अभिभावकों की भूमिका तथा घर और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय … Read more

सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को अगलगी से बचाव की दी गई जानकारी

परबत्ता (खगड़िया)। खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय सौढ, भरतखण्ड में शनिवार को “सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम के अंतर्गत अगलगी की घटनाओं से बचाव एवं आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आग लगने के कारणों, उससे होने वाले नुकसान तथा बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी … Read more

खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति का गठन, चार सदस्य निर्विरोध तो एक सदस्य मतदान से निर्वाचित

खगड़िया। खगड़िया नगर परिषद की सशक्त स्थायी समिति (Empowered Standing Committee) के गठन को लेकर शनिवार को अनुमंडल सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। चुनाव के बाद नगर परिषद की प्रशासनिक और विकासात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए पांच सदस्यीय सशक्त स्थायी समिति का गठन कर लिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के … Read more

हिन्दी भाषा साहित्य परिषद की कवि गोष्ठी में गूंजी संवेदनाओं की आवाज, कविताओं ने बांधा समां

खगड़िया । शब्दों की खुशबू, भावनाओं की गहराई और समाज की सच्चाइयों से रूबरू कराती कविताओं के बीच हिन्दी भाषा साहित्य परिषद, खगड़िया द्वारा परिषद कार्यालय क्रांति भवन, कृष्णा नगर में एक साहित्यिक बैठक सह कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के साहित्यकारों और कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रेम, … Read more

खगड़िया में वज्रपात का कहर, अलौली नगर पंचायत के युवक की मौत से गांव में मातम

खगड़िया/अलौली। खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत अलौली नगर पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित थारूवा टोला में शुक्रवार को वज्रपात की दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अचानक बदले मौसम के बीच हुई इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि … Read more

ईद-उल-अजहा की नमाज अदा, गले मिलकर दी मुबारकबाद, अमन-चैन की मांगी दुआ

गोगरी (खगड़िया)। गोगरी सहित पूरे खगड़िया जिले में ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व गुरुवार को पूरे धार्मिक उत्साह, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही जिले के विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों और खानकाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे की … Read more

यात्रियों को मिलेगी गर्मी से राहत, गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर लगाए जा रहे छोटे-छोटे शेड

गया। भीषण गर्मी और तेज धूप से यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू रेल मंडल अंतर्गत गया जंक्शन पर रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष पहल शुरू की गई है। लगातार बढ़ते तापमान और चिलचिलाती धूप के बीच यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करने में काफी परेशानियों का सामना करना … Read more