देशभक्ति नारे से गुंजायमान हुआ इलाका
बिहार पत्रिका प्रीतम कुमार राव Bihar Breaking News:
बांका बिहार। 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 15 अगस्त दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर के सभी प्रखंड मुख्यालयों, पुलिस अंचल कार्यालयों, थाना परिसरों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों आदि स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ आन, बान एवं शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांका जिला मुख्यालय स्थित आरएमके मैदान परिसर में परेड की सलामी लेने के उपरांत डीएम अंशुल कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया। इस दौरान एसपी डॉ. सत्यप्रकाश सहित अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।